PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में मेघवाल समाज चौबिस गांव कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
आज दिनांक 29नवंबर 2026 रविवार को बीजापुर श्री ठाकुर द्वारा में मेघवाल समाज चौबिस गांव की कार्यकारिणी बैठक विकास समिति अध्यक्ष हरजी राम परमार चामुंडेरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
जिसमें मेघवाल समाज चौबिस गांव के अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी गांव ने बैठक में पीछली बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया जिसका आज की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
आज की बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव लिये गये,
आगामी सम्मान समारोह में खाने की व्यवस्था का खर्च कार्यकारिणी सदस्य द्वारा निश्चित किया है। जिसमें आने वाला संपूर्ण खर्चा प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य औसतन बराबर राशि वहन करेगा।
सम्मान समारोह में शेष खर्च टेंट, माइक, सूटिंग,पानी, मोमेंटो, अन्य सब खर्च भामाशाहों द्वारा करवाने का निर्णय लिया गया। जिसका वाट्स एप ग्रुप द्वारा भामाशाहों से संपर्क करने हेतु वक्ता राम बामणिया, शैतान मल सोलंकी, कपूराराम गहलोत, द्वारा ग्रुप चलाकर प्रचार कर भामाशाहों को तैयार कराया जाएगा।
मेघवाल समाज चौबिस गांव संस्थान की लेटर पैड छपवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया व विद्यार्थियों हेतु बेड़ा गांव में लाइब्रेरी व्यवस्था हेतु जमीन प्राप्त करने के संबंध में चर्चा कर आगे की कार्रवाई करने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।
पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सामूहिक विवाह संपन्न कराने हेतु कार्यकारिणी अध्यक्ष द्वारा सरकार को लिखित प्रार्थना पत्र देने की चर्चा करी गई। पीछली बैठक के प्रस्ताव संख्या 1के क्रम में कांबेश्वर महादेव मंदिर पर समाज की धर्मशाला में रसोई निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने पांच दिसंबर तक रखा गया। व ठेकेदार से बात कर दिसंबर के पहले सप्ताह में काम शुरू कराने का निर्णय लिया। जिसका खर्चा नाना के जवानाराम डांगी द्वारा वहन करने की बात पर सहमति बनी
बैठक में समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी ने पासपोर्ट बनवाने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से शिविर लगवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में अन्य अनेक समाज हित के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई जिसका अंतिम निर्णय आगामी आम बैठक में लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेशा मोरी गांव, संरक्षक हरजी राम परमार चामुंडेरी,उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बीजापुर, उपाध्यक्ष जैसाराम पंवार वेलार, उपाध्यक्ष एडवोकेट शैतान मल सोलंकी आमलिया, अन्य क्रमश पदाधिकारी वक्ता राम बामणिया भाटुंद, दानाराम भाटी सेणा, मांगीलाल राठौड़ सेणा, मोहन लाल परमार कोठार, मोहन लाल सुरेशा बेड़ा,तुलसाराम चौहान बेड़ा, बाबुलाल रघुनाथ, पकाराम बेड़ा, ललित कुमार बारुपाल पादरला, मोटाराम दहिया कपूराराम मेघसेतु कुमटिया, सहसचिव मोहन लाल परमार दुदनी,समाराम बारुपाल, पदमाराम दहिया बेड़ा,
बैठक में मौजूद रहे
