PALI SIROHI ONLINE
सायला-सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो के जरिए मालीसमाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा काप्रयोग किए जाने का मामला सामने आने के बाद समाजके लोगों में आक्रोश है। मामले को लेकर शनिवार को माली समाज के अनेकलोग पुलिस थाने पहुंचे और थानाधिकारी को लिखितपरिवाद सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मालीसमाज की ओर से सौंपे गए परिवाद में सायला थाना क्षेत्रके उनड़ी निवासी जितेंद्र सिंह पर सोशल मीडियाप्लेटफॉर्म पर कथित ऑडियो वायरल कर संपूर्ण मालीसमाज के खिलाफ गाली-गलौज और अपमानजनक भाषाका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। समाज काकहना है कि ऑडियो में इस्तेमाल की गई भाषासामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और इससे पूरे समाजकी भावनाएं आहत हुई हैं। कथित ऑडियो सोशलमीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद समाज के लोगोंमें नाराजगी बढ़ गई।
परिवाद में बताया गया कि किसीएक व्यक्ति के कथित कृत्य को लेकर पूरे समाज केखिलाफ सार्वजनिक मंच पर अभद्र टिप्पणी करनासामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। मालीसमाज की ओर से पुलिस को दिए परिवाद में भारतीयन्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाईकरने की मांग की गई है। साथ ही कथित ऑडियो केप्रसार पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांचकरवाने का आग्रह किया।

