PALI SIROHI ONLINE
पाली-मारवाड़ युवा संघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संतोष चौधरी को ज्ञापन सौंपकर सोमेसर से पनौता वाया खिंवाड़ा तक जाने वाले सड़क मार्ग का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए मारवाड़ युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह सेपटावास ने बताया- पिछले कई महीनों से इस सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। खस्ताहाल सड़क के कारण आसपास के कई गांवों के लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं, कई ग्रामीण हादसों का शिकार होकर घायल भी हो चुके हैं।
इस पर एक्सईएन संतोष चौधरी ने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के गणपत बंजारा, विक्रम कुमार, दीपक सरगरा, सुरेंद्र दास सहित समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

