PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली-नाडोल रोड पर शनिवार सुबह मोड़ के पास पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दूध के खाली ड्रमों से भरी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में दोनों वाहन सवार चोटिल हो गए, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
अब पढ़िए कैसे हुआ हादसा
रानी थाना क्षेत्र की नाडोल चौकी प्रभारी एएसआई परमेंद्र सिंह ने बताया- 28 नवंबर, शनिवार सुबह पाली-नाडोल रोड पर मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और दूध के खाली ड्रमों सेभरी पिकअप की टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें रखे दूध के खाली ड्रम सड़क किनारे बिखर गए। हादसे में पिकअप चला रहा प्रवीण सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर अमृत चोटिल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।
दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर ट्रैफिक शुरू करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग इकठ्ठा हो गए। उन्होंने घायलों को संभाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

