• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-वृद्धा और पोती को बांधा, नाक की बाली, चांदी का कड़ला, कंठी लूटे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
रानी-वृद्धा और पोती को बांधा, नाक की बाली, चांदी का कड़ला, कंठी लूटे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-रानी थाना क्षेत्र स्थित देवली पाबूजी में बेरा हनुमानजी पर रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनकी पौत्री को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूटने की वारदात हो गई। घटना 24 नवंबर की शाम करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच हुई। वारदात के 44 घंटे बाद एफआईआर दर्ज हुई। रानी पुलिस के अनुसार देवली पाबूजी हनुमानजी बेरा निवासी वनी बाई सिरवी पत्नी वनाराम की ओर से रिपोर्ट मिली है।

आवाज सुनकर आई पोती को भी बंधक बनाया : दादी की चीख सुनकर भीतर सो रही पोती ऋतिका बाहर आई, तो बदमाशों ने उसे भी कपड़ों से ढककर हाथ-पांव बांधकर पटक दिया। वनी बाई की नाक की सोने की बाली तोड़ी। फिर दोनों कमरों में छानबीन कर सारे कपड़े व सामान बिखेर दिए और एक पैकेट में रखे 12 हजार रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने वृद्धा के पैरों में से पहने करीब 150 ग्राम चांदी के कड़ले और गले से करीब 2.5 तोले की सोने की कण्ठी भी छीन ली।

बेटे ने रस्सियां खोलीं- घर पहुंचे पुत्र कानाराम ने मां और बेटी को बंधा देख उनकी रस्सियां खोलीं। वनीबाई के आपबीती बताने पर कानाराम ने अपने मामा नेमाराम व अन्य ग्रामीणोंको फोन कर सूचना दी। नेमाराम ने पुलिस चौकी नाडोल में सूचना दी, तो पुलिस ने उसी रात मौके पर पहुंचकर छानबीन की और लुटेरों की तलाश की, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। रानी थाने में 26 नवंबर को एफआईआर दर्ज हुई। जांच नाडोल चौकी प्रभारी एसआई शिव नारायण मीणा को सौंपी गई है।

Previous Post

तखतगढ नगर पालिका मे नवनिर्वाचित भाजपा 3 पार्षदो की कभी भी गिर सकती है विकेट,न्यायालय ने थमाए नोटिस,नामांकन की संवीक्षा जांच करने वाले अधिकारियों की भी फुल रही सांसे

Next Post

पाली-चेन्नई में दोहिती की शादी में भरा सवा करोड़ का मायरा

Next Post
पाली-चेन्नई में दोहिती की शादी में भरा सवा करोड़ का मायरा

पाली-चेन्नई में दोहिती की शादी में भरा सवा करोड़ का मायरा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page