• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी रियासत पंथेरा रिसोर्ट होटल के मालिक योगेश पवार (मेवाडा) को राजस्थान होटलियर्स क्लब का प्रभारी किया, जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रजत सिंह चौहान को सौंपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 27, 2026
in Local
0
चामुंडेरी रियासत पंथेरा रिसोर्ट होटल के मालिक योगेश पवार (मेवाडा) को राजस्थान होटलियर्स क्लब का प्रभारी किया, जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रजत सिंह चौहान को सौंपी

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर। राजस्थान होटलियर्स क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ किया गया। समारोह में क्लब के पदाधिकारियों, संस्थापक सदस्यों एवं विशेष अतिथियों ने भाग लेकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर राजस्थान के पर्यटन एवं होटल व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा होटल व्यवसायियों को एक सशक्त मंच पर जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया गया। समारोह में क्लब के प्रेसिडेंट करण सिंह चंपावत, वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह झाला, ट्रेजरर नरपत सिंह दुलावत एवं फाउंडर रजनीकांत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह बड़ौली एवं शेफ विमल धर ने शिरकत की। समारोह के दौरान राजस्थान होटलियर्स क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

जवाई (पाली) क्षेत्र के लिए चामुंडेरी भन्दर मेगा हाइवे पर स्तिथ रियासत पंथेरा रिसोर्ट एंड होटल के मालिक योगेश पवार (मेवाडा) को राजस्थान होटलियर्स क्लब का प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं जोधपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रजत सिंह चौहान को सौंपी गई।

क्लब पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से संबंधित क्षेत्रों के होटल व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने, पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा होटल एवं आतिथ्य उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी। समारोह का समापन दीपावली की शुभकामनाओं, आपसी भाईचारे और संगठन को अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। राजस्थान होटलियर्स क्लब का उद्देश्य प्रदेश के होटल व्यवसायियों को एकजुट कर पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विकास, सहयोग और नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

Previous Post

पाली-पलटी स्कॉर्पियोः एयरबैग खुलने से बची युवकों की जान, गुजरात जा रहे थे, सोजत हाइवे पर टायर फटने से हुआ हादशा

Next Post

माउंट के रास्तों पर वन्यजीवों की चहल कदमी, अब सड़क किनारे दिखा सांभर

Next Post
माउंट के रास्तों पर वन्यजीवों की चहल कदमी, अब सड़क किनारे दिखा सांभर

माउंट के रास्तों पर वन्यजीवों की चहल कदमी, अब सड़क किनारे दिखा सांभर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page