PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर उपखंड के मारोल गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से दो भाइयों के बाड़े और मकान में आग लग गई। हादसे में करीब 5.30 लाख रुपए का सूखा चारा और अनाज जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मकावल गए हुए थे।
आग ने मकान को भी लिया चपेट में
मारोल निवासी नगाजी पुत्र गोदाजी प्रजापत और मंछाराम पुत्र गोदाजी प्रजापत के परिवार गुरुवार को शादी समारोह मेंशामिल होने मकावल गए थे। दोपहर करीब 2 बजे नगाजी के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित मंछाराम के मकान को भी चपेट में ले लिया।
धुआं उठता देख मफाराम प्रजापत सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
दोनों भाइयों को करीब 5.30 लाख का नुकसान
पटवारी जगदीश पुरोहित ने बताया-आग से नगाजी प्रजापत के बाड़े में रखा बाजरा, मक्का और मूंगफली का करीब 10 ट्रॉली सूखा चारा पूरी तरह जल गया। इससे करीब 3 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
वहीं, मंछाराम प्रजापत के मकान में रखी अनाज की 5 बोरियां (3 बोरी गेहूं और 2 बोरी बाजरी) तथा मूंगफली का 5 ट्रॉली सूखा चारा (खाखला) जलकर राख हो गया। इससे करीब 1 लाख 80 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है।
अधिकारियों ने तैयार की मौका-फर्द रिपोर्ट
सूचना मिलने पर सरपंच प्रकाश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार प्रजापत, पटवारी जगदीश पुरोहित और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में नुकसान का आकलन कर मौका-फर्द रिपोर्ट तैयार की गई।का आकलन कर मौका-फर्द रिपोर्ट तैयार की गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग से प्रभावित दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
