• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौतः बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, सिंदरथ के पास हुए दो सड़क हादसे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
सिरोही-कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौतः बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, सिंदरथ के पास हुए दो सड़क हादसे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र में कांडला राजमार्ग पर सिंदरथ गांव के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले हादसे में स्पीड ब्रेकर के पास गिरा चश्मा उठाने के लिए स्कूटी सवार सड़क पर झुका, तभी पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, दूसरे हादसे में मंदिर के पास बाइक फिसलने से तीन युवक घायल हो गए। तीनों को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची।

चश्मा उठाने के लिए झुके, पीछे से आई कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, गोयली निवासी मोहनलाल पुत्र मोटाराम सुथार स्कूटी से सिरोही की ओर आ रहे थे। सिद्धार्थ टोल प्लाजा के पास बने स्पीड ब्रेकर पर उनका चश्मा गिर गया। इस पर उन्होंने स्कूटी मोड़ी और चश्मा उठाने के लिए नीचे झुके। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क किनारे जा गिरी और मोहनलाल उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।108 एंबुलेंस ने ले जाने से किया इनकार, ऑटो से पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन उसने मोहनलाल को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें ऑटो रिक्शा से सिरोही सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मोहनलाल के परिजन और गांव के कई लोग अस्पताल पहुंच गए।

मंदिर के पास बाइक फिसली, तीन युवक गंभीर घायल

दूसरा हादसा सिंदरथ गांव में एक मंदिर के पास हुआ। यहांबाइक फिसलने से उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर कृष्णगंज से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट हंसा राम देवासी और रमेश कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज किए अलग-अलग केस

दोनों हादसों की सूचना मिलने पर सिरोही सदर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। मोहनलाल के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सड़क हादसे में आगे की कार्रवाई करेगी।

Previous Post

पाली-अवैध देशी पिस्टल बरामद – अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Next Post

स्कूल बस से उतरते ही 2-बहनों को ट्रेलर ने कुचलाः छोटी बहन की मौत, सड़क पर चिपक गया शव, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

Next Post
स्कूल बस से उतरते ही 2-बहनों को ट्रेलर ने कुचलाः छोटी बहन की मौत, सड़क पर चिपक गया शव, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

स्कूल बस से उतरते ही 2-बहनों को ट्रेलर ने कुचलाः छोटी बहन की मौत, सड़क पर चिपक गया शव, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page