PALI SIROHI ONLINE
नाना स्कूल में 10 साल बाद की आवाज सुनी गई, पीटीआई महादेव जी वापस नाना स्कूल में*
नाना (बाली, पाली)। आज नाना गांव में बहुत बड़ी खुशी है। 10 साल से जिस बात को किसी ने संज्ञान में नहीं लिया, वो काम आज नाना सरपंच वो उनकी पूरी टिम ने मिलकर कर दिखाया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाना के सीनियर फिजिकल एजुकेशन टीचर महादेव पिछले लंबे समय से जिला खेल अधिकारी कार्यालय, पाली में प्रतिनियुक्ति पर थे। स्कूल में बच्चों के पास खेल शिक्षक नहीं था। 10 साल से इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
लेकिन इस बार नाना गांव ने एक आवाज में आवाज उठाई।
भाजपा विधानसभा संयोजक बाली प्रताप सिंह भाटी, सरपंच हरयेश सिंह भाटी, उप सरपंच नारायण लाल सरगरा, वार्ड पंच वीर सिंह सोलंकी, आदिल छिपा, गोपाल लुहार, अनवर पठान, हरि लाल राव, समाज सेवी मोहन सिंह सिंदल एवं निजी सहायक युवराज सिंह देवड़ा ने मिलकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। गांव की ओर से लगातार मांग रखी गई कि नाना के बच्चों को उनका खेल शिक्षक वापस मिलना चाहिए।
परिणाम ये हुआ कि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पाली ने दिनांक 26.11.2026 को आदेश जारी कर श्री महादेव जी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। अब उनको अपनी आगामी उपस्थिति अपने मूल पदस्थापन स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाना में ही देनी है।
ये खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि नाना स्कूल को नाना गांव के पास ही उसका शिक्षक वापस मिल गया, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।
सरपंच हरयेश सिंह भाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत एवं सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया।
ग्रामीणों ने इस संघर्ष और सफल प्रयास के लिए भाजपा विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी, सरपंच हरयेश सिंह भाटी, उप सरपंच नारायण लाल सरगरा एवं सभी वार्ड पंचों को भी धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा – “किसी ने तो आवाज उठाई, और आवाज उठाने का परिणाम आज सबके सामने है।

