PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
*जिला अग्रणी बैंक अधिकारी की अध्यक्षता में मनी वाइज वित्तीय साक्षरता मासिक बैठक की समीक्षा*
तखतगढ 26 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) जिला अग्रणी बैंक अधिकारी के. एन. मीणा की अध्यक्षता में मनी वाइज वित्तीय साक्षरता मासिक बैठक की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि *5 दिसंबर 2026 से 25 दिसंबर 2026 तक* ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने के निर्देश दिए गए।बैठक में ग्राम पंचायत स्तर, बैंक बीसी स्तर, आंगनबाड़ी स्तर, अस्पताल स्तर, राजीविका केंद्रों तथा सार्वजनिक भवनों पर वित्तीय साक्षरता कैंपों का आयोजन करने को कहा गया। साथ ही सभी को टारगेट के अनुसार अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान सोजत स्थित क्रिसिल फाउंडेशन वित्तीय साक्षरता केंद्र से ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। इसमें आठ केंद्रों के स्टाफ को लीड बैंक अधिकारी के. एन. मीणा द्वारा जानकारी दी गई।इस मौके पर एरिया मैनेजर मुमताज मोहब्बत, सेंटर मैनेजर सुनील कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

