• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को उम्रकैद: 10 महीने पहले शादी की नीयत से भगाया था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
पाली-नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को उम्रकैद: 10 महीने पहले शादी की नीयत से भगाया था

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नीयत से भगाने और उसके साथ रेप करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 24 साल के आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के जज निहालचंद ने 25 नवंबर 2026 को यह फैसला सुनाया।

कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी नाबालिग

कोर्ट की विशिष्ठ लोक अभियोजक उपमा रावल ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को पाली जिले के एक थाने में पीड़िता केपिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे कामकाज के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी रहती हैं। बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है।

पिता के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी ने कॉल कर बताया कि बेटी कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज भी घर पर नहीं थे।

13 मई को कोर्ट में पेश किया आरोप पत्र

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 13 मई 2026 को कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया।

मामले में दोनों पक्षों के वकीलों की अंतिम बहस 20 और 21 नवंबर 2026 को सुनी गई। इसके बाद 25 नवंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने आरोपी को नाबालिग के अपहरण और रेप का दोषी माना। कोर्ट ने उसे आजीवन कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

Previous Post

पाली में ट्रेक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी: मायरा भरने जा रहे थे, 15 लोग सवार थे; होटल पर बैठे युवकों ने की मदद

Next Post

माउंट आबू में डेढ़ डिग्री पहुंचा तापमान:सुबह सड़कें रही सूनी, गाड़ियों पर दिखी ओस की बूंदे

Next Post
माउंट आबू में डेढ़ डिग्री पहुंचा तापमान:सुबह सड़कें रही सूनी, गाड़ियों पर दिखी ओस की बूंदे

माउंट आबू में डेढ़ डिग्री पहुंचा तापमान:सुबह सड़कें रही सूनी, गाड़ियों पर दिखी ओस की बूंदे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page