PALI SIROHI ONLINE
बाली ब्लॉक की 15 आशा सहयोगिनियों की NIOS प्रैक्टिकल परीक्षा सम्पन्न
बाली। बाली ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि NIOS सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत बाली ब्लॉक की 15 आशा सहयोगिनियों की प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे ANM ट्रेनिंग सेंटर, पाली (बांगड़ अस्पताल) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
परीक्षा में NIOS सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन करने वाली आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। इसमें HBYC (Home Based Young Child Care) प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी आशा सहयोगिनियां भी शामिल रहीं।
उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद आशा सहयोगिनियों की लिखित परीक्षा आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। लिखित एवं प्रैक्टिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आशा सहयोगिनियों को आशा सॉफ्ट के माध्यम से ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि क्लेम के रूप में प्रदान की जाएगी।
इस प्रशिक्षण एवं परीक्षा का मुख्य उद्देश्य आशा सहयोगिनियों के ज्ञान, कौशल एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।



