PALI SIROHI ONLINE
प्रदीप राठौड़ ने श्री वरकाना पार्श्वनाथ जैन तीर्थ बदामिया परिवार द्वारा निर्मित कर्मचारी भवन का किया अनावरण
वरकाना श्री वरकाना पार्श्वनाथ जैन तीर्थ
बदामियां परिवार द्वारा निर्मित कर्मचारी भवन का कार्तिक पूनम के शुभ अवसर पर प्रदीप राठौड़ सेलों ग्रुप के कर कमलों द्वारा अनावरण हुआ।
उक्त कार्यक्रम श्री वरकाना पार्श्वनाथ जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल एवं अध्यक्ष रमेश कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक तापड़िया ने किया।
मातुश्री पंपुबेन घीसुलालजी बदामियां की प्रेरणा एवं दिव्याशीष से कर्मचारी भवन के लाभार्थी परिवार प्रदीप राठौड़, पंकज राठौड़, संगीता प्रदीप राठौड़,बबीता पंकजजी राठौड़ रहे। कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार का अध्यक्ष रमेश कोठारी के नेतृत्व में ट्रस्ट मंडल द्वारा लाभार्थी परिवार का तिलक, माला और साफा से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रवीण लुनिया, हसमुख राठौड़, रमेश रांका, घीसुलाल, बाबूलाल मंडलेशा, नरेन्द्र परमार , बस्तीमल जैन,सिद्धराज लोढ़ा, भरत भंडारी, दिलीप सुन्देशा, अशोक पारेख, दीपचंद जैन, निर्मल ढालेरिया , मुकेश जैन,भरत जैन, शांतिलाल बोकाडिया, कुशल मेहता, अमृत पुनमिया, जगदीश मेहता, ललित शक्ति, प्रवीण जैन, मदन कितावत एवं समाज के गणमान्य सदस्य माताओं बहनों की उपस्थिति रही।


