PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में 1 साल से तैयार धुल फांकता 9.19 करोड़ का एफएसटीपी प्लांट
अब तक नही हुआ थ्री फेश विधुत कनेक्शन,जंग की चपेट कबाड बन रही मशीनरी
जांच मे अनियमितता को लेकर अटका भुगतान ईडी की जांच पूर्ण होने के बाद हो सकता है शुभारंभ- सूत्र
तखतखढ 24 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र मे स्वच्छता व्यवस्था को सुधार एवं मजबूत बनाने के लिए शौचालयों से निकलने वाले मल कीचड़ और सेप्टेज का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने को लेकर राजस्थान की गेहलोत सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2021-22 और 22-23 के अन्तर्गत तखतगढ के जालोर रोड स्थित नंदी गौशाला के पास 9.19 करोड की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) निर्माण करने के लिए राजस्थान रूडिप के अधिन संवेदक हरियाणा की कंपनी द्वारा वर्ष 2022 -23 परियोजना का शुभारंभ करने के बाद निर्माणधिन एफएसटीपी प्लांट के सम्पूर्ण निर्माण सहित सम्पूर्ण सेफ्टी टैंक सहित मशीनरी स्थापित कर पुरा प्लांट तैयार होने के एक बाद भी अब तक ना तो उस पर कोई थ्री फेश विधुत कनेक्शन हुआ और ना ही करोड़ो रूपए की लागत से तैयार इस प्लांट का अब तक उद्घाटन के अभाव मे सारी मशीनरी भी जंग लगकर कबाड बनती जा रही है। जून 2026 में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा निरीक्षण के दौरान तखतगढ नगर पालिका और नेपकस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने प्लांट का लगभग 10% कार्य शेष होने की जानकारी दी थी। कि शेष कार्य को न्यायालय की कार्य योजना के अनुसार पूरा किया जा रहा है। दरअसल केबिनेट मंत्री ने काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे।
प्लांट निर्माण मे अनियमितताओं पर जांच कार्रवाई विचाराधीन
विभागीय जानकारी के अनुसार बताया गया कि वर्ष 2021-22 और 2022-23 बजट में घोषित 33 शहरों में FSTP स्थापना के कार्यों में अत्यधिक देरी 13 महीने की तय समय- सीमा के बावजूद बार-बार अवधि बढ़ाने और अनुबंध की शर्तों के विपरीत भुगतान की सिफारिश को लेकर जांच कमेटी गठित की गई थी। जिस पर फिलहाल जांच विचाराधीन है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि वर्ष 2022-23 में 9.19 करोड़ का प्रोजेक्ट राजस्थान रूडिप के अधीन संवेदक हरियाणा की कंपनी द्वारा प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य में राजस्थान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनियमितताओं को लेकर संवेदक को ब्लैक लिस्ट कर भुगतान रोका गया था अब सीएम स्तर ईडी की जांच विचारधिन है। जांच पूर्ण होने पर राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार ही नए संवेदक नियुक्त के बाद ही प्लांट का शुभारंभ हो सकता है





