• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट आबू : पारे में 0 से 4 डिग्री का उछाल, गलन अब भी बरकरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 24, 2026
in Local
0
माउंट आबू : पारे में 0 से 4 डिग्री का उछाल, गलन अब भी बरकरार

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में नवंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी का असर बना हुआ है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहने के बाद सोमवार को रात के पारे में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली है।

हालांकि, सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बरकरार है। दिन का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में मौसम सुहावना रहा। इससे पहले 21 और 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पर बना हुआ था। इसके चलते सुबह खुले मैदानों, बगीचों में पौधों की पत्तियों और वाहनों की छतों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ की पतली परत बन गई थीं। सोमवार को रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी से बर्फ जमने का सिलसिला फिलहाल थम गया है, लेकिन ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। नक्की झील पर गर्म कपड़ों में दिखे सैलानी सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए स्थानीय निवासी और पर्यटक जैकेट, स्वेटर, टोपी व मफलर पहने नजर आ रहे हैं। नक्की झील सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल बनी हुई है। दोपहर में गुनगुनी धूप और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटक सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं।

वहीं, सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन फिर बढ़ जाती है।

Previous Post

बाली के लुणावा में नंदी ने खेत में रखा विस्फोटक चबाया, जबड़ा फटाः शिकार के लिए रखे जाने की आशंका, इलाज के लिए एंबुलेंस से भिजवाया

Next Post

बागसीन गांव में ग्रामीणों पर हमला करने वाला बंदर आखिरकार पकड़ा

Next Post
बागसीन गांव में ग्रामीणों पर हमला करने वाला बंदर आखिरकार पकड़ा

बागसीन गांव में ग्रामीणों पर हमला करने वाला बंदर आखिरकार पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page