PALI SIROHI ONLINE
.सिरोही- अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में गांव अरठवाडा के कृषि कुंए से नाबालिग को उसके जीजा द्वारा भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये थाना स्तर पर टीम का गठन कर नाबालिक अपहर्ता को गुजरात राज्य से दस्तयाब किया गया। प्रकरण में अनुसन्धान से पीडिता के साथ दुष्कर्म की घटना पाई जाने से प्रकरण में फरार आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर बाद अनुसन्धान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः मुकेश अंगारी पुत्र मेघाभाई जाति ग्रासीया उम्र 25 साल पेशा खेती निवासी जरीवाव पु.था. अम्बाजी जिला बनासकांठा गुजरात।
गठित टीमः-
1. टीकमाराम उ.नि.पु. थानाधिकारी पु.था. पालडी एम. ।
2. देवाराम सउनिपु पु.था. पालडी एम. ।
3. जितेन्द्रसिंह कानि न 395 पु.था. पालडी एम. (विशेष भुमिका)
4. गणेश कुमार कानि 260 पु.था. पालडी एम. ।

