PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सैन आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली अमरसिह रतनु, वृत्ताधिकारी वृत पाली ग्रामीण एवं अरूण कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर के निकट सुपरविजन मे प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण-
दिनांक 22.11.2026 को रात्रि 12.00 एएम से 06.00 एएम तक ए श्रेणी की हथियार बंद नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारो व शराब तस्करो के विरूद्ध कारवाई करने के आदेशानुसार मन थानाप्रभारी गोरधनसिह सउनि के नेतृत्व में थाना जैतपुर की टीम ने दौराने नाकाबन्दी के मुलजिम लक्ष्मणराम पटेल व लक्ष्मणराम गुर्जर द्वारा अपनी मोटरसाईकिल में छिपाकर अवैध देशी कटटा अपने कब्जे में रखकर परिवहन करते हुए को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण हाजा में गिरफतार मुलजिम लक्ष्मणराम पटेल जो की आले दर्जे का बदमाश होकर पुलिस थाना भाद्राजून का हिस्टीशिटर है, जिसके विरूद्ध चोरी व नकबजनी के कुल 17 प्रकरण अलग अलग थानो में दर्ज है, मुलजिमानो के कब्जे से देशी कटटा बरामद कर प्रकरण संख्या 165 दिनांक 23.11.2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर गिरफॅतार किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार शुदा मुलजिम :-
1. लक्ष्मणराम पुत्र दलाराम जाति पटेल उम्र 24 साल निवासी घाणा पुलिस थाना भाद्राजून जिला जालोर
2. लक्ष्मणराम गुर्जर पुत्र कालुराम जाति गुर्जर उम्र 26 साल निवासी गुन्दली पुलिस थाना बागोर जिला भीलवाडा
> गठित टीमः-
1. गोरधनसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
2. चम्पालाल कानि 96 पुलिस थानां जैतपुर पाली
3 भगवानराम कानि 614 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली
4 ओमप्रकाश कानि 1791 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली

