PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्रमिकों को बैंकिंग प्रणाली, री-केवाईसी और साइबर फ्रॉड की जानकारी दी
तखतगढ 22 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को ग्राम पंचायत सिंदरू के खिन्दारा गांव व ग्राम पंचायत सलोदरिया के कानपुरा में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन मनी वाइज वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन मेघवाल ने फील्ड बुक के माध्यम से श्रमिकों को बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक खाता चालू रखने के लिए समय पर री-केवाईसी करवाना जरूरी है, इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर बैंक शाखा में जाएं, री-केवाईसी के नाम पर कोई भी व्यक्ति ओटीपी, पिन या पैसा मांगे तो वह फ्रॉड है, साथ ही उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए भौतिक सत्यापन, बीमा, बचत, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी विस्तार से समझाया तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए कहा कि खाता नंबर या ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए और साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, इस मौके पर खिन्दारा गांव के मेट भगवत सिंह, कानपुरा की मेट मनीषा कुमारी सहित कई श्रमिक मौजूद थे।


