PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-काना कोलर की पहाड़ी पर स्थित कांबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा को वार्षिक लक्खी मेला भरेगा। मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक दिन पहले 23 नवंबर की शाम भजन संध्या होगी। भजन प्रतियोगिता भी होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली भजन मंडलियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में सिरोही, पाली, जालोर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। महादेव के दर्शन करेंगे। मेले में हाट बाजार लगेगा। अलग-अलग तरह की दुकानें लगेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे। करीब 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर के साथ गंगा कुंड, गुरुवर की धूनी श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश दवे की अध्यक्षता में बैठक हुई। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। यातायात व्यवस्था के लिए शिवद्वार से आगे दुपहिया, चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

