• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रविवार रात ओवरटेक के चक्कर में दो भारी वाहनों का हादसा हो गया। एक ट्रेलर सड़क किनारे ढाबे में घुस गया, जबकि दूसरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबे में ग्राहक नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को रात 10 बजे तक मशक्कत करनी पड़ी।ओवरटेक के दौरान ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटा

सदर थाने के ASI तेजाराम ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे रामासिया के पास हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर एक ट्रक पलटा हुआ मिला, जबकि उसका ड्राइवर वहां नहीं था।

दूसरा ट्रेलर सड़क किनारे ढाबे के पास मिला। ट्रेलर के पलटने से उसमें भरी लकड़ी की प्लाई सड़क पर बिखर गई थी।

ट्रेलर चालक घायल, बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

मौके पर ट्रेलर चालक नरसी मीणा (34) पुत्र रामाकिशन घायल हालत में मिला। उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया।

हादसे के समय ढाबे में ग्राहक नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया।

रात 10 बजे तक खुलवाया जाम

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसमें रात करीब 10 बजे तक समय लगा।

दोनों वाहन सुमेरपुर से पाली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

सिरोही में थार की टक्कर से बाइक सवार की मौतः आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर फरार, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

Next Post

सुमेरपुर में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 9.5 लाख लूटे: सेल्समैन से मोबाइल, बाइक की चाबी भी लूटकर भागे बदमाश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page