PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में बालराई पुलिया के पास रविवार शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बीकानेर जिले के चारण्डा नोखा गांव के रहने वाले थे। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक का शव गुंदोज हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू की।ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में बालराई पुलिया के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारण्डा नोखा (बीकानेर) निवासी भोमाराम (22) पुत्र अम्माराम की मौत हो गई।
वहीं, इसी गांव के भीयाराम (25) पुत्र उदाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
शव मॉर्च्यूरी में रखवाया, ट्रक चालक की तलाश
हादसे के बाद पुलिस ने मृतक भोमाराम की बॉडी गुंदोज हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

