• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुडाइन्द्रपुरा मेंं सड़क किनारे,स्कूल के सामने जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए ग्राम पंचायत रोडला ने गुडाइन्द्रपुरा में चलाया सफाई अभियान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 22, 2026
in Local
0
गुडाइन्द्रपुरा मेंं सड़क किनारे,स्कूल के सामने जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए ग्राम पंचायत रोडला ने गुडाइन्द्रपुरा में चलाया सफाई अभियान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गुडाइन्द्रपुरा मेंं सड़क किनारे,स्कूल के सामने जमा कचरे और गंदगी को हटाने के लिए ग्राम पंचायत रोडला ने गुडाइन्द्रपुरा में चलाया सफाई अभियान

नवनिर्वाचित सरपंच फूलकंवर, सरपंच प्रतिनिधि दलपत सिंह, उपसरपंच गोमाराम कुमावत सहित वार्डपंच रहे मौजूद

तखतगढ 22 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) आहोर पंचायत समिति अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रशासन रोडला सरपंच फूल कंवर व सरपंच प्रतिनिधि दलपतसिंह, उपसरपंच गोमाराम कुमावत,वार्डपंच आसाराम सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत क्षैत्र के गुडाइन्द्रपुरा में स्वच्छता को बढ़ावा देने और आमजन की सुविधा के लिए सड़क और आम रास्तों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रोडला-गुडाइन्द्रपुरा-केराल में सड़क के किनारों पर लंबे समय से जमा कचरे व कंटीली झाड़ियों को जेसीबी (JCB) मशीन की मदद से हटाया जा रहा हैं। इसी क्रम में रविवार को गुडाइन्द्रपुरा के मुख्य स्कूल के सामने व स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पक्षीघर के पास जमा कचरे व गंदगी को जेसीबी की सहायता से टैक्टरों के माध्यम से प्लास्टिक के कचरों के अम्बार को जेसीबी व टैक्टरों से हटाया गया। वही रविवार को सरपंच प्रतिनिधि दलपतसिंह व उपसंरपंच गोमाराम कुमावत गुडाइन्द्रपुरा, वार्डपंच असाराम सहित वार्डपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में रास्ते सुगम बनाने की कवायद जारी हैं।
रोडला के ग्रामीण इलाकों में मुख्य मार्ग के किनारे उगी बबूल और अन्य कंटीली झाड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही जगह-जगह बिखरे प्लास्टिक कचरे और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था। जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत रोडला ने टेक्टर-ट्रॉली लगाकर सफाई कार्य को गति दी वहीं स्वच्छता को बढावा देने के लिए इसी तरह लगातार अभियान जारी रहेगा।


कचरा निस्तारण की व्यवस्था
सफाई के दौरान एकत्र किए जा रहे मलबे और कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गांव से बाहर डाला गया। सरपंच प्रतिनिधि दलपतसिंह के अनुसार ग्राम पंचायत क्षैत्र में इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रास्तों को चौड़ा और सुरक्षित करना है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।वही स्वच्छता को बढावा देने सहित ग्राम पंचायत प्रशासन रोडला ने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे सड़कों पर कचरा न फेंकें और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके नवनिर्वाचित पंच मौजूद रहे।

Previous Post

तखतगढ़ की पेयजल व्यवस्था: जिम्मेदारी से पलायन या प्रशासनिक विफलता

Next Post

तखतगढ़ गैस गोदाम के पास देर रात भयानक आग़ ने मचाया तांडव

Next Post
तखतगढ़ गैस गोदाम के पास देर रात भयानक आग़ ने मचाया तांडव

तखतगढ़ गैस गोदाम के पास देर रात भयानक आग़ ने मचाया तांडव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page