• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-लूट की वारदात में शामिल नौ महिने से फरार मुख्य अपराधी दिताराम गरासिया गिरफ्तारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 21, 2026
in Local
0
आबुरोड-लूट की वारदात में शामिल नौ महिने से फरार मुख्य अपराधी दिताराम गरासिया गिरफ्तारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-डॉ. अजेयसिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा सम्पति सम्बंधी अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में गठित टीम ने फरवरी 2026 में प्रार्थी वालाराम के साथ मारपीट कर रूपये व सामान लूट की वारदात करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना विवरणः-दिनांक 11-04-2026 को प्रार्थी  वालाराम निवासी खारा ने रिपोर्ट पेश की कि मैं मावल से मेरी मोटरसाईकिल से मेरे घर जा रहा था तो रास्ते में 3-4 लोगों ने मेरी मोटरसाईकिल को रोककर मेरे साथ मारपीट कर मेरे पास से 5500/- रूपये नगद व घरेलू सामान लूट लिये। इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज किया जाकर घटना में शामिल एक मुल्जिम को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल मुख्य आरोपी दीताराम की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश की गई। मगर आरोपी दीताराम गिरफ्तारी से भय से घर छोङकर अलग-अलग जगह पर जाकर रहने लगा। आरोपी दीताराम दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त पिछले महिने एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली भेजी गई, लेकिन मुल्जिम को पुलिस टीम आने की भनक लगने पर भाग गया। लेकिन पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीताराम का लगातार पीछा जारी रखते हुए आज अहमदाबाद गुजरात से घर आने की सूचना पर पालनपुर से आरोपी दीताराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीताराम पूर्व में भी चोरी, लूट व डकैती की वारदात में शामिल रहा है और पुलिस थाना आबूरोङ सदर का हिस्ट्रीशीटर है।

नाम पता मुल्जिम-दीताराम पुत्र सुखाराम जाति गरासिया उम्र 24 साल निवासी माताफली पुलिस थाना आबूरोङ सदर जिला सिरोही

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको
2. बाबूलाल सउनि पुलिस थाना आबूरोङ रीको
3. प्रागाराम हैड कानि.न.664 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. हरिसिंह कानि.न.211 पुलिस थाना आबूरोङ रीको (मुख्य भूमिका)
5.विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
6.  प्रकाश कानि.न.516 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
7. भूपेश कानि.न.965 पुलिस थाना आबूरोङ रीको

Previous Post

पाली-बहन की सहेली से रेप मामले में 20 साल की जेलःएक साल पहले घर बुलाकर किया था दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया

Next Post

सुमेरपूर-न जान न कोई पहचान घांची ने मानवता मिशाल की पेश,बिमार विवाहिता के परिजनो को फोन पर बात करते सुन तुरंत दे दिया ब्लड

Next Post
सुमेरपूर-न जान न कोई पहचान घांची ने मानवता मिशाल की पेश,बिमार विवाहिता के परिजनो को फोन पर बात करते सुन तुरंत दे दिया ब्लड

सुमेरपूर-न जान न कोई पहचान घांची ने मानवता मिशाल की पेश,बिमार विवाहिता के परिजनो को फोन पर बात करते सुन तुरंत दे दिया ब्लड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page