• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में ट्रेलर में घुसी निजी-बस, ड्राइवर केबिन में फंसा: रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला; 4 घायल, दो की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर में थर्ड फेंस के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार 3-4 लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी निजी बस

जानकारी के अनुसार, निजी बस में सवार लोग भीनमाल से भाद्राजून में हुए मोमेरा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थर्ड फेंस के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश में निजी बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के शीशे भी टूट गए। हादसे में बस में बैठे यात्रियों को चोटें आईं।केबिन में फंसे ड्राइवर को रस्सियों से बाहर निकाला

टक्कर के बाद बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर अंदर फंस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने रस्सियों की मदद से बस के क्षतिग्रस्त केबिन को खींचा और ड्राइवर को बाहर निकाला।

दो घायलों का ट्रोमा सेंटर में इलाज

हादसे में घायल पसम कंवर (40) और सुमेर सिंह (30) को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल स्थित ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज किया गया।

जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

Previous Post

बाली-नरेन्द्र परमार ने गुड़ालास नवनिर्वाचित सरपंच मदन रावल का-स्वागत किया

Next Post

पाली-बहन की सहेली से रेप मामले में 20 साल की जेलःएक साल पहले घर बुलाकर किया था दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया

Next Post

पाली-बहन की सहेली से रेप मामले में 20 साल की जेलःएक साल पहले घर बुलाकर किया था दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page