PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने नाना भाजपा मंडल से नवनिर्वाचित सभी जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है जिनके अथक प्रयास से नाना भाजपा मंडल में बीजेपी का दबदबा कायम रहा। और कहां कि बाली एवं देसूरी पंचायत समिति में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के विकास कार्यों पर लोगों ने मोहर लगाई है।

