PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल मीणा, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओम करण नि.पु. थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा प्रकरण संख्या 205 दिनाक 10.11.2026 धारा 103 (1),311,3 (5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना रोहिडा में वारदात का खुलासा कर मध्यप्रदेश के डिलीवरी बॉय की लूट के ईरादे से निर्मम हत्या करने वाले सह अभियुक्त को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त से घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।
हालात प्रकरणः-दिनाक 08.11.2026 (दिपावली) की रात 09 पीएम पर अज्ञात अभियुक्तों ने मिलकर एक मध्यप्रदेश के डिलीवरी बॉय के साथ लुट के ईरादे से मारपीट कर छुरी डाल कर हत्या की थी तथा वाहन पिकअप को लूट कर ले गये। जिस प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः जोकर उर्फ जोगरिया पुत्र लसमाराम जाति गमेति भील उम्र 26 साल निवासी रेबारी वास भिमाना पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. ओम करण निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
3. भवानीसिंह स.उ.नि. डीसीआरबी सिरोही।
4. रोहिताश हैड कानि. 353 पुलिस थाना सरूपगंज।
5. पुष्पेन्द्र सिह कानि नम्बर 459 पुलिस थाना रोहिडा।
6. रामलाल कानि नम्बर 920 पुलिस थाना रोहिडा
7. बजरगलाल कानि नम्बर 1017 पुलिस थाना रोहिडा
8. गंगाराम कानि नम्बर 929 पुलिस थाना रोहिडा।

