• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 20, 2026
in Local
0
पाली पंचायत समिति में कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

PALI SIROHI ONLINE

पाली पंचायत समिति के 17 वार्डों की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न
          कांग्रेस के 12, भाजपा के 4 तथा एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
पाली 20 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई। मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं की गईं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ताओं एवं निर्वाचन कार्य में नियुक्त कार्मिकों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

   रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 17 वार्डों के लिए मतगणना संपन्न करवाई गई। मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के चार प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

  वार्डवार घोषित परिणाम -राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से भाजपा के दिलीप पटेल, वार्ड संख्या 2 से भाजपा की रेखा गर्ग, वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस की शोभा, वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस के भैराराम, वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के रतनपुरी तथा वार्ड संख्या 6 से कांग्रेस के शैतानराम विजयी घोषित हुए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस की दीपा वर्मा, वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस की सविता, वार्ड संख्या 9 से भाजपा के भंवरलाल, वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस की पुष्पा, वार्ड संख्या 11 से कांग्रेस की काजल कंवर तथा वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस की कंचन देवी ने जीत हासिल की। वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस की रितिका सागर, वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस की उगमा देवी, वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस की दुर्गेश कंवर, वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश तथा वार्ड संख्या 17 से भाजपा की ढलकी देवी विजयी घोषित हुईं।

  निर्वाचन अधिकारियों एवं कार्मिकों ने निभाई जिम्मेदारी -मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया की पालना सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार पाली सुनील विश्नोई, सुरेश कुमार व्यास, चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, रमेश अणकिया, अनिल नामा, अभिषेक चतुर्वेदी, राजेश कुमार सैन, मनोज रांगी, युजवेन्द्र खेमलानी, लोकेश कुमार दवे, पारसराम प्रजापत, राजेश्वर पुन्नड़, ताराचंद सेजू, ओम प्रजापत, नेमीचंद महावर, आशीष चौधरी, जयगिरी एवं अभिषेक सिंह राजपुरोहित सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली जिला परिषद में भाजपा के 18 एवं कांग्रेस के 14 उम्मीदवार विजयी, एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन, नो पंचायत समिति क्षेत्रों में भाजपा के 82, कांग्रेस 90 एवं 7 निर्दलीय उम्मीदवार विजय

Next Post

चामुंडेरी में बीजेपी की जीत पर पूर्व सरपंच राणावत को माला पहनाकर समर्थकों ने मनाया जश्न

Next Post
चामुंडेरी में बीजेपी की जीत पर पूर्व सरपंच राणावत को माला पहनाकर समर्थकों ने मनाया जश्न

चामुंडेरी में बीजेपी की जीत पर पूर्व सरपंच राणावत को माला पहनाकर समर्थकों ने मनाया जश्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page