• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-लड़की लापता, माता-पिता भूख हड़ताल परः पुलिस पर लापरवाही का आरोप, बोले-18 दिन से नहीं मिला सुराग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0
जालोर-लड़की लापता, माता-पिता भूख हड़ताल परः पुलिस पर लापरवाही का आरोप, बोले-18 दिन से नहीं मिला सुराग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में 18 दिन से लापता बेटी की तलाश को लेकर अब मामला गंभीर होता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। परिवार का आरोप है कि रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि उन्हें अपनी बेटी के अपहरण की आशंका है।18 दिन से लापता, खेत पर काम करने गई थी बेटी

जालोर जिले में एक किशोरी 13 मार्च से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह उस दिन खेत में काम करने के लिए गई थी।

दोपहर में खाना खाने के लिए घर लौटने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं पहुंची। शाम तक परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

अगले दिन थाने में दी रिपोर्ट, जताया अपहरण का शक

घटना के अगले दिन 14 मार्च को परिजनों ने संबंधित थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवार का कहना है कि उन्हें बेटी के अपहरण की आशंका है। पिता ने बताया कि यदि बेटी अपनी मर्जी से कहीं जाती, तो वह अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने अब तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर लड़की के परिजन सोमवार को पर बैठ गए हैं। वे अपनी बेटी को जल्द से जल्द खोजकर लाने की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

पाली-पत्नी पर लगाया बेटी की हत्या के प्रयास का आरोपः परिजनों पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया

Next Post

जालोर-सवारियों का आरोप विनती करने पर गांव से बाहर उताराः ग्रामीण बोले- बुजुर्ग महिलाओं को परेशानी हुई; अधिकारी बोले- रोडवेज का रूट ही नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page