PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र में डबाणी मोड़ के पास गुरुवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में चप्पल-जूते बनाने का पाउडर कट्टों में भरा हुआ था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर सवार को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, ट्रेलर सिरोही की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डबाणी गांव के मोड़ पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रेलर से नियंत्रण खोदिया। तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई तथा कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।घटना की सूचना मिलते ही अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को संभाला और सड़क पर फैले कट्टों तथा क्षतिग्रस्त ट्रेलर को एक तरफ करवाकर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू करवाया।

