• March 31, 2026

पाली-पत्नी पर लगाया बेटी की हत्या के प्रयास का आरोपः परिजनों पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 29 साल की विवाहिता पर अपनी ही बेटी की हत्या के प्रयास का आरोप है। विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गई थी। परिवार के लोगों ने समझाइश की लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। आखिर पुलिस को बुलाया गया। जिन्होंने समझाइश कर दरवाजा खुलाया। अंदर 3 साल की मासूम अचेत हालत में मिली। जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

घटना को लेकर महिला पर उसके पति ने पत्नी को मानसिक रूप से बीमार बताया और 3 साल की बेटी का गला दबाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही परिवार के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अंदर बच्ची अचेत हालत में मिली

SI ने बताया- थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का कॉल आया कि उसकी पत्नी उसके तीन साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को लेकर कमरे में बंद हो गई। समझाइश करने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रही। ऐसे में मौके पर गए। उस समय दरवाजा बंद था। ऐसे में समझाइश कर दरवाजा खुलवाया। तो अंदर बच्ची अचेत हालत में मिली। जिसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉसपिटल ले गए। जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची अचेत कैसे हुई इसको लेकर जांच की जा रही है।

पति बोला- घर से बिना बताए निकली

घटना को लेकर महिला के पति ने कहा कि उसकी शादी को करीब आठ साल हो गए। घर में वे तीन भाई, पिता, नानी, पत्नी और उसके दो बच्चे रहते हैं। सोमवार सुबह उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से बिना बताए निकल गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। फिर करीब 11 बजे उसके भाई को गांधी मूर्ति के पास घर की तरफ आते नजर आई।

हमला किया, जिससे नानी के हाथ में हुआ घाव

आरोप है कि महिला ने उसकी नानी और पति पर चाकू से हमला किया। जिसमें उसकी नानी सास के हाथ में घाव हो गया। फिर दोनों बच्चों को लेकर कमरे में बंद हो गई। बाद में पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसकी 3 साल की बेटी का गला दबाया। जिससे वह अचेत हो गई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के दूसरी डिलेवरी होने के बाद से उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई।

About The Author

You cannot copy content of this page