PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के नेतृत्व मे मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली, जिला पाली को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त कि पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली में स्थित अरावली होटल में अनैतिक व्यापर (वैश्यावृति) की जा रही है। मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली के द्वारा अरावली होटल में दबिश दी और संदिग्ध अवस्था पायी गई। अनैतिक (वैश्यावृति) करवाते हुये पाये जाने से 02 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली मे प्रकरण संख्या 163/2026 धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान श्री अमरसिंह रतनु वृत उपाधीक्षक वृत ग्रामीण पाली, जिला पाली के हवाले किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
गिरफतार मुलजिम का विवरणः-क.स.
मुलजिम का नाम पता
1. कल्याणसिंह पुत्र घीसूसिंह उम्र 50 साल निवासी 267 सूर्या कॉलोनी नया गांव हाल मारू सैन सभा भवन के सामने इन्द्र विहार पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
2. सुनिल पुत्र ओमप्रकाश उम्र 33 साल निवासी हरिजनो का बास लाडपुरा पुलिस थाना रिया बडी जिला नागौर।


