स्कॉर्पियो और क्रूजर की भिड़ंत में 3 की मौत: 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर;
PALI SIROHI ONLINE
नोहर (हनुमानगढ़)-हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे।हादसा नोहर में भद्रकाली बाइपास पर हुआ।

