PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में कांडला राजमार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
यह घटना सिरोही कोतवाली थाना क्षेत्र में आशापुरा होटल के पास हुई। जानकारी के अनुसार बच्ची सड़क किनारे चल रहीथी, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बच्ची कुछ दूरी पर जा गिरी और बेहोश हो गई। परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए। तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो चुका था।
ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण बच्ची को भर्ती किया और इलाज शुरू किया। इनपुट के अनुसार बाइक सवार नशे में बताया जा रहा है।

