PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
तखतगढ 17 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) कोसेलाव भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा 14 से 19 नवम्बर 2026 तक आयोजित युवा विरासत महोत्सव के तहत प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्वंसा के निर्देशानुसार ग्राम कोसेलाव में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश भार्गव कोसेलाव के नेतृत्व में हुआ,
इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, विचारों, व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया



