PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बिटिया के नवनिर्वाचित सरपंच दीपक चौधरी का तखतगढ़ में भव्य स्वागत
तखतगढ़ नगर पालिका सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनकर किया बहुमान
तखतगढ 17 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को सुमेरपुर उपखंड के ग्राम बिटिया के नवनिर्वाचित सरपंच दीपक कुमार चौधरी के तखतगढ नगर पालिका पहुचने पर जनप्रतिनिधियो,कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित समाज सेवको ने साफा एव पुष्प हार पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार कर बधाई एव शुभकामनाए दी है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पार्षद अनराज मेवाड़ा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद भंवरलाल मीणा, पार्षद रामचंद्र जीनगर,समाजसेवी एव ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष छगनलाल घांची, युवा नगर अध्यक्ष संजय हीरागर, अर्जुन हीरागर और मनोज खटीक मौजूद रहे।


