PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड-रेवदर मार्ग पर मुगथला के पास बीती रात दो कारों पर पथराव हुआ। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
गुजरात के जामनगर से सुंधा माता के दर्शन कर आबूरोड लौट रहे श्रद्धालुओं की गुजरात नंबर की कार पर पथराव किया गया। इसी दौरान एक अन्य कार को भी निशाना बनाया गया।
मानपुर ले जाकर सुरक्षित खड़ी की कार
कार में सवार लोगों ने चालक से गाड़ी तेजी से वहां से निकालने को कहा। ड्राइवर कार को आबूरोड के मानपुर ले गया और सुरक्षित जगह पर खड़ा किया।
रास्ते में श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मी मिले। उन्होंने पथराव की जानकारी देकर मदद मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह इलाका उनके थाने के तहत नहीं आता।
श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस मदद कर सकती थी और पथराव करने वालों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर सकती थी।
डीएसपी बोले-जरूरी कार्रवाई की जाएगी
आबू पर्वत के डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


