PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के गोरर्धनपुरा के निकट गोरी ठाल बराडिया में युवक युवती के शव 12 नवंबर को पेड़ से फंदे पर लटकते हुए मिले शवो का पांचवें दिन नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा की समझाइस के बाद दोनों ही पक्ष के परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो पाए आज पोस्टमार्टम करवा कर दोनों ही शवो को परिजनों को सुपुर्द किया
नाना थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कैलाश कुमार पुत्र शंकर लाल जाती गरासिया निवासी गोरर्धनपुरा व कमली पुत्री जगाराम निवासी पाटरिया के रूप में हुई है कैलाश का शव उसके परिजनों को व कमली का शव उसके पियर वालों को सुपुर्द कर दिया है
गौरतलब है कि आदिवासी गरासिया समाज की परंपरा प्रथा शायद मोथाना के अनुसार 5 दिन समाज के दोनों पक्षों की वार्तालाप चली इस दौरान शवो की दुर्गति ना हो को लेकर पुलिस ने शवो को चामुंडेरी मोर्चरी में रखवा दिए थे वहीं पुलिस गोरधनपुरा सरपंच नूरा राम गरासिया व आदिवासी नेताओं पंच पटेलो के माध्यम से दोनों पक्षों को शव का सम्मान अधिनियम की जानकारी देकर थाना अधिकारी ने समझाया कि शव का सम्मान अधिनियम के तहत आप लोगों द्वारा शव का अंतिम संस्कार ना करना व रोकना यह कानूनी अपराध है उसके तहत आप सभी के विरुद्ध कार्यवाही हो सकती है उसके चलते गरासिया समाज के पंच पटेल व दोनों पक्षों के परिजनों ने आपसी सहमति के बाद शव उठाने को हुए राजी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किये गोरर्धनपुरा सरपंच नूराराम वह पुलिस के प्रयासों के बाद समाज बंधु शव के पोस्टमार्टम के लिए हुए सहमत




