• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कि दर्दनाक मौत, मृतक के पांच बेटियां और एक बेटा हैं,परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सड़क हादसे में छह बच्चों के पिता की मौत हो गई। वे रविवार शाम फैक्ट्री से बाइक पर घर लौट रहे थे। इस दौरान जोधपुर रोड घूमटी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बालोतरा निवासी और वर्तमान में पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले अमरसिंह (40) पुत्र मुकुन सिंह रविवार शाम को पूनायता स्थित फैक्ट्री से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोड घूमटी के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और परिचित भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक के रिश्तेदार मेवासिंह ने बताया कि अमरसिंह के पांच बेटियां और एक बेटा है। वे पिछले कुछ सालों से पाली में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। हादसे में उनकी मौत के बाद छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Previous Post

बेड़ा में बैल के हमले से प्रतापराम मेघवाल घायल, हाथ-पैर में हुआ फ्रैक्चर,उपचार जारी

Next Post

बाली पूर्व विधायक के पुत्र नरेंद्र परमार ने किया हिंगलाज माताजी पैदल यात्रा समापन कार्यक्रम में यात्रियों का सम्मान

Next Post
बाली पूर्व विधायक के पुत्र नरेंद्र परमार ने किया हिंगलाज माताजी पैदल यात्रा समापन कार्यक्रम में यात्रियों का सम्मान

बाली पूर्व विधायक के पुत्र नरेंद्र परमार ने किया हिंगलाज माताजी पैदल यात्रा समापन कार्यक्रम में यात्रियों का सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page