PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कोसेलाव निवासी चरणजीत सोलंकी विदेशी चिकित्सक स्नातक उत्तीर्ण कर चिकित्सक’ बन घर पहुचा
परिजनों ने चिकित्सक का माला पहनाकर स्वागत किया
तखतगढ़ 14 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के कोसेलाव निवासी चरणजीत सोलंकी ने FMGE विदेशी चिकित्सक स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर
चिकित्सक’ बनने में कामयाब होकर घर पहुचा। परिजनों ने चिकित्सक का माला पहनाकर स्वागत किया। दरअसल,कोसेलाव CHC में सेवारत चिकित्सक परमेश्वर चौधरी की सेवाएं देख मन में चिकित्सक बनने की ठानी। कक्षा 12 वी उत्तीर्ण कर वर्ष 2017- 18 में यूक्रेन में पिता वनाराम व माता इन्द्रा देवी ने अपने लाडले को MBBS के लिए भर्ती करवाया। कोविड व यूक्रेन युद्ध के बावजूद निरंतर प्रयास जारी रखकर 2021-22 में MBBS किया। कोसेलाव पहुंचने पर परिजनों ने चिकित्सक का माला पहनाकर स्वागत किया। सोलंकी गांव के दूसरे चिकित्सक बनने की सफलता हासिल की है।




