PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
दुजाना मे एक साथ दंपति के दो शवों के पहुंचते ही गांव में चहुंओर छाया सन्नाटा, एक साथ दंपति के दो शवों का गमगीन माहौल मे एक चिता हुआ अंतिम संस्कार
तखतगढ़ 14 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) दुजाना गांव में शनिवार को काला दिन रहा। एक साथ दंपति के दो शवों की खबर से माहौल गमगीन हो गया। शवों के पहुंचते ही दुजाना गांव में चहुंओर सन्नाटा छा गया। दिशावर से पहुंचे दोनों बेटे की रूदंन से हर आंख नम तो दिल उदास रहा। दरअसल,दुजाना निवासी सुखदेव श्रीमाली शुक्रवार को अपनी बाइक से पत्नी शारदा को लेकर ससुराल नौरवा जा रहे थे। आहोर-जोधपुर मार्ग के जोड़ चौराहा के समीप भाद्राजून की तरफ सेे आ रही ब्रेजा कार चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार उछालकर सडक से दूर झाडियो मे फैक दिया था।
हादसे में मौके पर ही नमकीन विक्रेता पति सुखदेव श्रीमाली व पत्नी शारदा की दर्दनाक मौत हो गई। सुचना पर नौसरा थाना प्रभारी देवाराम ने शवों को जालोर जिले के आहोर सीएचसी मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप ने के बाद शनिवार सुबह शवों को दुजाना लाए जाने के बाद दुजाना गांव में चहुंओर सन्नाटा छागया। और 12 बजे ‘सेड़ा’ बंधे दंपति के शवो को घर से वेकुंट घाम के लिए रवाना करते ही पुरे गांव मे माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान पूर्व सरपंच मूल शंकर ओझा, उप सरपंच सविता देवी, प्रीतम कुमार,जोगसिंह सहित समाजबंधुगण व ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौरतलब है। 40 साल पहले भी दंपति समेत 5 जनों की मौत हुई थी। उसी तरह आज फिर घटना को चरितार्थ बना दिया।






