• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री सोनाणा खेतलाजी धाम स्थित दो दिवसीय कुमावत समाज की विशाल नविन,धर्मशाला जिर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 21 और 22 नवम्बर को तैयारियां जोरों पर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

श्री सोनाणा खेतलाजी धाम स्थित दो दिवसीय कुमावत समाज की विशाल नविन,धर्मशाला जिर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 21 और 22 नवम्बर को तैयारियां जोरों पर

तखतगढ 14 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) पाली जिले के देसुरी उपखंड के सारंगवास गांव मे जन जन के आस्था के प्रतिक एव सुप्रसिद्ध देवनागरी श्री सोनाणा खेतलाजी धाम स्थित आगामी 21 और 22 नवम्बर को दो दिवसीय श्री खेतलाजी महाराज के दिव्य आशीष एवं भक्तशिरोमणि वचनसिद्ध परम उपासक
स्व. शान्तिलाल लादाजी भंडारी तखतगढ एव स्व. जीवाराम रगाजी कुमावत केराल के आशिर्वाद एव
श्री सोनाणा खेतलाजी मारू कुमावत धर्मशाला सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान मे कुमावत समाज की विशाल नविन
धर्मशाला जिर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दो दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर राजस्थान के पाली, जालोर,सिरोही सहित गुजरात,महाराष्ट्र प्रांत तक समाज के प्रवासी बंधुओ को आमंत्रण पत्रिका वितरण कर न्यौता देने सहित विभिन्न तैयारीयो को अंतिम रूप देने मे संपूर्ण समाज अपनी भागीदारी निभा रहे है। तखतगढ आमंत्रण पत्रिका वितरण करने पहुचे श्री सोनाणा खेतलाजी मारू कुमावत धर्मशाला सेवा समिति के संरक्षक शंकरलाल रोंटागण,अध्यक्ष चम्पालाल चाँदोरा, कोषाध्यक्ष
माधवलाल देवड़ा के अनुसार बताया गया कि श्री सोनाणा खेतलाजी धाम स्थित आगामी 21 और 22 नवम्बर को दो दिवसीय कुमावत समाज की विशाल नविन
धर्मशाला जिर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 नवमबर प्रातः 07.15 बजे गणपति पूजन के साथ 07.30 बजे से 12:30 बजे तक हवन यज्ञ के बादभोजन प्रसादी
और रात्रि विशाल भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार रामेश्वर माली एंड पार्टी सेवाड़ी द्वारा अपने सम्मुख से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे वही महोत्सव के दूसरे दिन 22 नवंबर को सुबह 10 बजे भामाशाहो व अतिथियो का सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एव बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत होंगे जबकि विशेष अतिथि के तौर पर भगाराम चौधरी अध्यक्ष श्री सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट सारंगवास सहित विभिन्न जिलों से समाज के जनप्रतिनिधि एव समाजसेवी भाग लेंगे

Previous Post

चांदराई के नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच ने संभाला नई पंचायत का कार्यभार

Next Post

आमलिया में सरपंच उप सरपंच सहित वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया

Next Post

आमलिया में सरपंच उप सरपंच सहित वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page