PALI SIROHI ONLINE
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
बाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा ग्राम में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल बेड़ा चिकित्सालय भिजवाया।
बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि प्रकाश कुमार पुत्र भगाराम मेघवाल (35), निवासी बीजापुर, बेड़ा ग्राम में अपने मौसी के घर मिलने आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के भाई रतनलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।




