PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। अशोक कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में एसपी मोनिका सैन ने शुक्रवार को निलंबन के आदेश जारी किए।
सस्पेंशन के दौरान कॉन्स्टेबल का मुख्यायलय पाली पुलिस लाइन ही रहेगा।
आदेश में लिखा है कि पाली पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार (1049) के खिलाफ लगे आरोप गंभीर है।
इनकी विभागीय जांच और अपेक्षित कार्रवाई के चलते उन्हें निलंबित किया जाता है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पाली पुलिस लाइन रहेगा। एसपी की आज्ञा के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
बता दें कि राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण एवं नियंत्रण एवं अपील) रूल्स 1958 एवं संशोधित नियम 1988 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसपी ने कॉन्स्टेबल को निलंबित किया।
निलंबन काल के दौरान अशोक कुमार को जीवन निर्वाह भत्ता और राजस्थान सेवा नियमों के नियम 53 के प्रावधान के अनुरूप कॉन्स्टेबल को आधा वेतन और महंगाई भत्ता नियमों के अनुसार दिया जाएगा।




