• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नोसरा-बाइक सवार दंपती को ब्रेजा ने कुचला, मौतः दीपावली के बाद पत्नी को पीहर ले जा रहा था पति; ड्राइवर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0
नोसरा-बाइक सवार दंपती को ब्रेजा ने कुचला, मौतः दीपावली के बाद पत्नी को पीहर ले जा रहा था पति; ड्राइवर फरार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर-जालोर जिले में शुक्रवार को ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के कारण दोनों गाड़ियां सड़क से नीचे उतर गई। बाइक चकनाचूर हो गई, जबकि ब्रेजा भी पलटी खा गई। हादसे में ड्राइवर फरार हो गया।

घटना नोसरा थाना क्षेत्र में जालोर से जोधपुर जाने वाले मार्गपर जोड़ चौराहे के पास सुबह करीब 11 बजे की हैदिवाली के बाद पति के साथ पीहर जा रही थी महिला

हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम ने बताया कि पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी सुखदेव श्रीमाली अपनी पत्नी शारदा देवी के साथ बाइक पर जालोर जिले के नोरवा गांव जा रहे थे।

दीपावली के बाद शारदा देवी अपने पीहर मिलने जा रही थीं। इसी दौरान जोड चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति- पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ब्रेजा कार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को आहोर हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। दंपती के परिवार में 2 बेटे हैं।

Previous Post

बाइक की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत: सड़क पार करते समय गोयली रोड पर हुआ हादसा, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page