• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-तालाब में डूबने से किसान की मौतः पानी भरते समय पैर फिसला; चप्पल तैरती देख पिता ने ग्रामीणों को बुलाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पिता के साथ खेत पर काम करने गया 34 साल का किसान पीने का पानी लेने के लिए पास के तालाबनुमा गड्ढे पर पहुंचा। वहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बेटा खेत पर नहीं लौटा तो पिता उसे ढूंढते हुए तालाब तक पहुंचे। वहां बेटे की चप्पल पानी में तैरती देखकर उन्होंने आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को बुलाया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसागुरुवार को पाली में हेमावास बांध क्षेत्र के पास हुआ।

पानी लेने गया था किसान, पैर फिसलने से तालाब में गिरा

सदर थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया – आकेली गांव निवासी किशन बावरी (34) गुरुवार को अपने पिता सोहनलाल बावरी के साथ हेमावास बांध क्षेत्र स्थित खेत पर काम करने गया था। दोपहर के समय वह पीने का पानी लेने के लिए खेत के पास बने एक तालाबनुमा गड्ढे पर गया। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया।

चप्पल तैरती देख पिता ने ग्रामीणों को बुलाया

काफी देर तक किशन के खेत पर नहीं लौटने पर पिता सोहनलाल बावरी उसे ढूंढते हुए तालाब तक पहुंचे। वहां उन्हें किशन की चप्पलें पानी में तैरती हुई दिखाई दीं। इस पर उन्होंने आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आवाज देकर बुलाया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर किशन को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किशन का शव पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी।

सरपंच बाबूलाल बंजारा ने कहा- क्षेत्र में अवैध रूप से माइनिंग किए जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमेंपानी भरा हुआ है। इन गड्डों के कारण हादसे हो रहे हैं।

Previous Post

आहोर- कार की टक्कर से दुजाना निवासी बाइक सवार दंपति की मौत, नोसरा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

Next Post

बेड़ा गांव में री- केवाईसी को लेकर चलाया गया वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान

Next Post
बेड़ा गांव में री- केवाईसी को लेकर चलाया गया वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान

बेड़ा गांव में री- केवाईसी को लेकर चलाया गया वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page