• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरेआम तलवार लेकर युवक को दौड़ाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तारः पुरानी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला, आबूरोड का है आरोपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0
सरेआम तलवार लेकर युवक को दौड़ाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तारः पुरानी रंजिश के चलते किया था जानलेवा हमला, आबूरोड का है आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे में सोमवार शाम सरेआम तलवार लहराकर एक युवक का पीछा करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमले की नीयत से वारदात की थी। पुलिस आरोपी के फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकूराराम पुत्र सादुराराम गरासिया निवासी होली फली राड़ा (आबूरोड)के रूप में हुई है।

सरेसी माता मंदिर से ठाकुरजी मंदिर तक दौड़ाया

दीपावली के त्योहार के बीच सोमवार शाम करीब 5:45 बजे रेवदर कस्बे में अफरा-तफरी मच गई थी। 5-6 बदमाशों का एक गुट हथियार लेकर बाजार में घुस आया था।

बदमाश उपलागढ़ (आबूरोड) निवासी मुकेश गरासिया पर हमला करने की नीयत से उसका पीछा कर रहे थे। वे उसे सरेसी माता मंदिर से ठाकुरजी मंदिर की ओर दौड़ा रहे थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

ग्रामीणों की सतर्कता से बची थी युवक की जान

सरेआम हथियार लहराते देख बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई थी। गनीमत रही कि ठाकुरजी मंदिर के पास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया। उन्होंने पीड़ित युवक को सुरक्षित बचा लिया।

ग्रामीणों की भीड़ को भारी पड़ता देख बदमाश मौके से भाग निकले थे।

संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। एएसपी नरेन्द्र कुमार और डीएसपी अशोक आंजना के सुपरविजन मेंथानाधिकारी सीताराम ने टीमों का नेतृत्व किया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। साक्ष्यों के आधार पर रेवदर, करोटी, दत्तानी, गिरवर, आबूरोड, उपलागढ़, निचलागढ़ और होली फली राड़ा सहित कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सकूराराम को पकड़ लिया।

पुलिस आरोपी से घटना में शामिल अन्य फरार साथियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

दो थानों की टीम रही कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई में रेवदर थानाधिकारी सीताराम और आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा सहित दोनों थानों के पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। आबूरोड सदर थाने के कॉन्स्टेबल पंकज कुमार की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

पाली-मासूम को घसीटता हुआ ले गया कुत्ताः दादी ने लात-घूंसे मारकर पोती की जान बचाई, हॉस्पिटल लेकर दौड़े घरवाले

Next Post

आहोर- कार की टक्कर से दुजाना निवासी बाइक सवार दंपति की मौत, नोसरा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

Next Post
आहोर- कार की टक्कर से दुजाना निवासी बाइक सवार दंपति की मौत, नोसरा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

आहोर- कार की टक्कर से दुजाना निवासी बाइक सवार दंपति की मौत, नोसरा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page