PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली थानांतर्गत बीजापुर में चाय की होटल पर दो युवकों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे 50 वर्षीय रताराम मीणा के सिर पर डिब्बे से हमला किया गया। उन्हें करीब आठ टांके लगे और गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, रताराम नरेंद्र चौराहे पर परिचितों के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान दो युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए झगड़ने लगे।
रताराम और वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझाकर शांत रहने को कहा। आरोप है कि इस पर युवकों ने उनसे भी गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों फिर झगड़ने लगे।
लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान चाय की होटल पर पड़ा डिब्बा रताराम के सिर पर मारा गया। उनके सिर से खून बहने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर बीजापुर पुलिस चौकी को सूचना दी। घायल रताराम को बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके सिर में करीब आठ टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।




