PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया जाकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रदान करने पर नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक ऑजणा वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में सीताराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया जाकर प्रकरण में दौराने तलाश मुख्य आरोपी सकूराराम पुत्र सादुराराम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने कार्यवाही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज
चैक किए तथा प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर अभियुक्त सकुराराम पुत्र सादूराराम प्रार्थी के पीछे धारदार तलवार लेकर पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है। बाद पुलिस टीम द्वारा मानवीय आसूचना संकलन व तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों रेवदर, करोटी, दताणी, गिरवर, आबुरोड, उपलागढ, नीचलागढ, होली फली राडा एवं अन्य संधिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई। दौराने तलाश घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त सकूराराम पुत्र सादुराराम को गिरफ्तार किया गया। जिससे घटना एवं घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में गहन पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तः सकूराराम पुत्र सादुराराम जाति गरासिया निवाली होली फली राड़ा, आबुरोड।
पुलिस टीमः-
01. सीताराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रेदवर।
02. प्रदीप डांगा, निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड सदर।
03. पकाराम हैड कानि नं 247 पुलिस थाना रेवदर।
04. भजन लाल कानि 405 पुलिस थाना रेवदर।
05. वेलाराम कानि 405 पुलिस थाना रेवदर।
06. पंकज कुमार कानि 226 पुलिस थाना आबुरोड सदर (विशेष भूमिका)
07. बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबुरोड सदर।
08. दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबुरोड सदर।
09. स्वरूप सिंह कानि 240 पुलिस थाना आबुरोड सदर।
10. उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबुरोड सदर।
11. सुशील कानि 616 पुलिस थाना आबुरोड सदर।




