• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-करणी माता मंदिर में चोरी:  दो संदिग्ध अंदर घुसते हुए दिखे; लोहे का सरिया पड़ा मिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के लोडिया पाल स्थित करणी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार को दो युवक मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दो युवक मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे

पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में गोपाल सोनी की ओर से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दिन में दो युवक मंदिरका ताला तोड़ अंदर घुसे। अंदर शिव मंदिर में धातु से निर्मित जलधारा, तांबे के लोटे सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। वारदात में उपयोग किया गया लोहे का सरिया अंदर मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।

सीसीटीवी में मंदिर में घुमते हुए नजर आए

सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में घूमते नजर आए। पुलिस अब इन फुटेज की मदद से संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है। बता दें कि करणी माता मंदिर परिसर में चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मंदिर में चोरी हो चुकी है। लोडिया पाल पर स्थित यह मंदिर दिन में सूनसान रहता है। आसपास लोडिया तालाब है। ऐसे में बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है।

Previous Post

जवाई लेपर्ड क्षेत्र में बगैर नम्बर प्लेट परिवहन होती 3 जिप्सी सीज,परिवहन विभाग व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही, बेडा पुलिस चौकी में रखवाई

Next Post

बोया बना बाली अंतरग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का चैंपियन! फाइनल में कोट को 2-0 से हराकर जीता खिताब

Next Post

बोया बना बाली अंतरग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का चैंपियन! फाइनल में कोट को 2-0 से हराकर जीता खिताब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page