PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के जवाई लेपर्ड क्षेत्र में परिवहन विभाग व वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में गश्त के दौरान जवाई लेपर्ड क्षेत्र में सफारी करवाती तीन जिप्सी बिना नम्बर प्लेट के पकड़ी गई । तीनो जिप्सियों को सीज कर परिवहन विभाग ने बेड़ा पुलिस चौकी में रखवाया।
बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि परिवहन विभाग व वन विभाग द्वारा 3 सफारी जिप्सियों को जवाई लेपर्ड क्षेत्र से सीज कर बेडा पुलिस चौकी को सुपुर्द किया था । तीनो जिप्सी मालिको द्वारा परिवहन विभाग में नियमानुसार चालान राशी जमा करवाने की रशीद दिखाने पर जिप्सियों को छोड़ दिया गया।




